Recents in Beach

पैसे बचाने के आसान तरीके | Best Money Saving Tips in Hindi

Best Money Saving Tips in Hindi


अगर आपको मनपसंद तरीके से जिना है , तो आपके पास पैसा होना जरुरी है | पैसे कमाने से ज्यादा मुश्कील है , पैसे को बचाना है | पैसे कमाना आसान है , लेकीन उसको संभालना , बचाना बडा कठीन है | अक्सर आप सोचते है ,की पैसा बचत तब करेंगे , जब ज्यादा कमाई होगी |लेकीन सच यह है ,कि बचत एक आदत है , जो कम कमाई में भी शुरू कि जा सकती है |हर महिने सैलेरी या इनकम आती है और कूछ ही दिन मे गायब हो जाती है |ना कोई  बडे खर्चे ना कोई बडा नुकसान , फिर भी पैसा खत्म होता है | ऐसे स्थिती मे आपको पैसा बचाने के तरीके सिख लेने चाहिये |इस ब्लॉग मे हम  पैसा बचाने के तरीके  कि पुरी जानकारी जानेगे |

पैसे बचाने के आसान तरीके (Simple Money Saving Tips in Hindi)

हमेशा लोगो के सामने एक सवाल खडा रहता है कि , भविष्य मे आनेवाला समय सही रहे | इसलिये पैसे बचत करना जरुरी है | नीचे हम  पैसा बचाने के आसान तरीके जानेगे , जो काफी हद तक आपको पैसे बचाने मे मदतगार रहेंगे |

. बजेट बनाना शुरू करे |

जॉब  करने वाले व्यक्तीयो कि मासिक इनकम निश्चित होती है | हालाकी , व्यवसाय करने वालो कि इनकम निश्चित नही होती |इसलिये उन्हे अपनी मासिक अवरेज इनकम पर बजट तैयार करना चाहिये |

सबसे पहले पुरे महिने का बजेट  बनाईये , इसमे महिने मे आपको किस चीज पर कितना पैसा खर्च करना चाहिये और कितना बचत करना है |

मानलीजिये , आप कि इनकम तथा सैलरी  २५००० रुपये मासिक है | तो आपको कोशिश करनी चाहिये , आपका खर्च १५००० रुपये से ज्यादा का ना हो | ताकी हर महिने आप महिने के १०००० रुपये तक बचा सके | खर्चे मे किराया , बिजली का बिल , राशन , यह खर्चे फिक्सड होते है | फिर कूछ खर्चे ऐसे होते है , जो आपकी इच्छाओ से जुडे होते है , जैसे कि बाहर खाना , शॉपिंग , बाहर मूवी देखना यह फिझुल के खर्चे कम करने चाहिये | अपने खर्चे को ट्रैक करना चाहिये | जिसे आपको पता चले पैसा कहा खर्च हो रहा है |धीरे धीरे जब आप हर महिने ऐसा करेंगे , तब आपकी बचत  भी बढने लगती है |

. अनावश्यक खर्चे कम करे |

पैसा बचत करने से पहिले आपको यह समजना जरुरी है , कि पैसा कहाँ खर्च हो रहा है | जब आप अपने खर्चे को ट्रैक करना शुरू करेंगे , तब आपको पता चलेगा , कि आप के लिये कोन से खर्चे जरुरी है | अक्सर हम छोटी - छोटी चीजो पर बिना सोचे पैसे खर्च करते है , जो बाद मे मिलकर बडी रक्कम दिखती है | किसी भी चीज को खरीदने से पहिले थोडा रुककर यह सोचना चाहिये , वह चीज अभी जरुरी है क्या ? , अगर नही है , तो हमे वह चीज बाद मे खरीदनी चाहिये | बाहर खाना , ऑनलाईन शॉपिंग करना , बाहर मूवी देखना और छोटे - छोटे फिझुल खर्चे कम करना चाहिये | अगर आप इन खर्चो पर कंट्रोल करते है , घर का खाना खाते है और प्लान करके खरीदारी करने लगते है , तो आप अपना पैसा बचत कर सकते है |

.  RD ( Recurring Deposit) मे पैसे रखे |

RD ( Recurring Deposit)  मे आपको हर महिने तय रक्कम जमा करनी होती है और एक निश्चित समय तक चलता है |इसमे ब्याज Saving Account से ज्यादा मिलता है , इससे आपका पैसा तेजी से बढता है | RD ( Recurring Deposit)  मे आपकी बचत सुरक्षित रहती है और नियमित पैसा बचत कि आदत भी बनती है

. इन्वेस्टमेंट ( Investment ) शुरू करे |

म्यूचुअल फंड मे आप SIP ( Systematic Investment Plan ) के जरीये हर महिने थोडा थोडा पैसा निवेश कर सकते है | इसमे  ५ - १० साल  तक निवेश करके आप तेजी से पैसा बढा सकते है | इससे भविष्य मे एक अच्छी वेंल्थ बना सकते है |म्यूचुअल फंड के साथ साथ आप FD ( Fixed Deposit) , सोना ( Gold) इसमे निवेश करना चाहिये |इससे  इन्वेस्टमेंट के साथ साथ हमारा पैसा बचत भी रहता है और पैसा बढता भी है

. स्मार्ट शॉपिंग करे |

स्मार्ट शॉपिंग करके पैसा बचाना असल मे आपके खरीदने के तरीके पर निर्भर करता है |स्मार्ट  शॉपिंग का मतलब सिर्फ कम पैसे खर्च करना नही है , बल्की सही समय पर सही चीज खरीदकर ज्यादा बचत करना है |अगर आप पैसा बचाना चाहते हो , सबसे पहले आपको यह समझना होगा , कि ऑफर फ़ायदेमंद नही होता | जब भी आप शॉपिंग करे ,तो अपने बँक कार्ड के ऑफर्स जरूर चेक करे |कई बार १० से १५ प्रतिशत तक का डीस्काउंट मिल जाता है , खासकर ऑनलाईन खरीददारी पर मिलता है | सबसे जरुरी  बात यह है ,कि बिना जरुरत के सिर्फ ऑफर देखकर कूछ भी न खरीदे | अगर कोई चीज आपको सच मे चाहिये और उसकी जरुरत है , तभी खरीदे , वरना सस्ता दिखने वाला भी सामान आपका पैसा बेकार कर देता है |ऑफर और डीस्काउंट  का सही उपयोग करे , लेकीन सिर्फ जरुरत कि चीझे खरीदे | 

Best Money Saving Tips


निष्कर्ष - 

पैसा बचत करना कोई एक दिन का काम नही है , बल्की यह एक आदत है | अपने छोटी -छोटी आदतों मे बदलाव करके और अनुशासन (discipline)  बनाये रखकर आप आसानी से पैसे बचा सकते है और अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते है | आप अपनी इनकम और खर्चो को समझकर सही तरीके से प्लान करके पैसा बचत कर सकते है | 

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1.पैसे बचाना क्यों जरूरी है?

पैसे बचाना इसलिए जरूरी है ताकि भविष्य में आने वाली जरूरतों, इमरजेंसी और बड़े खर्चों को आसानी से संभाला जा सके और आर्थिक सुरक्षा बनी रहे।

Q2. कम सैलरी में पैसे कैसे बचाएं?

कम सैलरी में भी आप बजट बनाकर, अनावश्यक खर्च कम करके और हर महीने थोड़ी राशि बचाकर आसानी से पैसे बचा सकते हैं।

Q3. क्या बिना बजट के पैसे बचाना संभव है?

नहीं, बिना बजट के पैसे बचाना मुश्किल होता है क्योंकि आपको यह पता ही नहीं चलता कि आपका पैसा कहां खर्च हो रहा है।

Q4. RD (Recurring Deposit) क्या है और इसमें निवेश क्यों करें?

RD एक ऐसी स्कीम है जिसमें आप हर महीने तय रकम जमा करते हैं और उस पर अच्छा ब्याज मिलता है। यह सुरक्षित और नियमित बचत का आसान तरीका है।

Q5. SIP (Systematic Investment Plan) क्या है?

SIP म्यूचुअल फंड में निवेश करने का तरीका है जिसमें आप हर महीने छोटी राशि निवेश करके लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

Q6. स्मार्ट शॉपिंग क्या होती है?

स्मार्ट शॉपिंग का मतलब है जरूरत के अनुसार सही समय पर सही चीज खरीदना, न कि सिर्फ ऑफर देखकर खरीदारी करना।

Post a Comment

0 Comments