Recents in Beach

Mutual Fund vs FD: Kya Better Hai? Complete Comparison in Hindi



इन्वेस्टिंग आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग की यात्रा में सबसे ज़रूरी कदम है। इन्वेस्टिंग आपके पैसे को ज़्यादा पैसे कमाने के काम में लगाता है। आपको अपनी सेविंग्स को इस तरह से इन्वेस्ट करना चाहिए कि उससे मिलने वाला रिटर्न आपके अलग-अलग लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने में काम आए।
भारत मे सबसे प्रसिध्द निवेश पर्याय मे से दो पर्याय कि चर्चा हमेशा होती है , एक म्युचुअल फंड और दुसरा एफ डी ( फिक्सड डीपोझीट ) | यह दो पर्याय निवेश करने मे आये नये लोगो के लिये बिलकुल नये होते है | उन्हे निवेश करने के म्युचुअल फंड चुनु या एफ डी ( फिक्सड डीपोझीट ) चुनु , यह कनफ्युझन होता है |इस ब्लॉग निवेशको का यह कनफ्युझन दूर करने वाले है |


 बँक FD ( Fixed Deposit ) क्या होता है ? 

आप पैसे को निवेश करना चाहते है, अपना पैसा सुरक्षित रखना चाहते है और रिस्क ना के बराबर रहे | इसलिये FD ( Fixed Deposit )  एक बेह्तेरीन पर्याय है |  FD ( Fixed Deposit )  का मतलब है , एक निर्धारित समय के लिये कुछ पैसे को बँक या पोस्ट ऑफिस मे जमा करना और उस पैसे के उपर निर्धारित ब्याज लेना है | 


म्युचुअल फंड (Mutual Fund )  क्या है ?

जो लोग शेयर बाज़ार में निवेश करना शुरू कर रहे हैं, उनके लिए म्यूचुअल फंड सही माध्यम है।म्युचुअल फंड (Mutual Fund )  एक निवेश करने का ऐसा पर्याय है , जहा कई छोटे या बडे निवेशको का पैसा एक जगह इकठा करके शेअर बाजार मे निवेश किया जाता है | निवेशको का पैसा का विशेषज्ञ के माध्यम से शेअर बाजार मे निवेश किया जाता है |


म्युचुअल फंड (Mutual Fund ) VS बँक  FD ( Fixed Deposit ) पूर्ण तुलना 

 

म्युचुअल फंड (Mutual Fund )  

बँक FD ( Fixed Deposit )

रिक्स

म्यूचुअल फंड में डेट फंड कम रिस्की होते हैं और इक्विटी फंड ज़्यादा रिस्की होते हैं। .

बँक FD में रिस्क कम होता है।

रीटर्न गॅरंटी

रिटर्न स्टॉक मार्केट की स्थितियों के आधार पर अलग-अलग होते हैं।

इसमें गारंटीड फिक्स्ड रिटर्न मिलता है।

रीटर्न

म्युचुअल फंड मे से हमे १०% -१५ % तक रीटर्न possible है |

बँक के FD से हमे ६ % - ८ % तक का रीटर्न मिल सकता है |

 

महगाई (Inflection )  पर प्रभाव

इक्विटी म्यूचुअल फंड आमतौर पर महंगाई दर से ज़्यादा रिटर्न देते रहे हैं।

इनकम टैक्स काटने के बाद FD पर मिलने वाला ब्याज अक्सर महंगाई के खिलाफ लड़ाई में पीछे रह जाता है।

 

लिक्विडिटी

जब म्युचुअल फंड मे होने वाले ओपन-एंडेड फंड यूनिट बेची जाती हैं, तो पैसा 3 दिनों के अंदर आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है।

अगर फड की मैच्योरिटी से पहले  निकाला जाता है, तो 0.5 से 1% की पेनल्टी काटकर बाकी रकम तुरंत मिल जाती है।

 

मैनेजमेंट खर्च

 

म्यूचुअल फंड चलाने का खर्च यूनिट होल्डर्स से ही वसूला जाता है।

FD में डिपॉजिटर से ऐसा कोई खर्च वसूला नहीं जाता।

विविधता

म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश  करने का मतलब है , सोना, बॉन्ड, शेअर जैसे अलग-अलग एसेट में पैसा निवेश करना है ।

बैंक FD इन्वेस्टमेंट में कोई इन्वेस्टमेंट विविधता नहीं होती।

 

टैक्सेशन

म्युचुअल फंड मे , अगर हम इक्विटी फंड मे निवेश करते है और १ साल से ज्यादा होल्ड करते है , तो हमे लॉंग टर्म टैक्स देना पडता है |

FD के इंटरेस्ट पर हमे टैक्स देना पडता है |हमारे इनकम के टैक्स स्लॅब पर आधारित होता है |

टैक्स बेनिफिट्स

ELSS म्युचुअल फंड मे १.५  लाख तक टैक्स बेनिफिट्स मिलता है |

बैंक FD इन्वेस्टमेंट मे १.५  लाख तक टैक्स बेनिफिट्स मिलता है |



म्युचुअल फंड मे कितना रिटर्न मिलता है ? 

म्युचुअल फंड मे रिटर्न कम या जाता हो सकते है | म्युचुअल फंड मे रिटर्न गॅरेंटेड नही होते , लेकीन इसका मतलब हमेशा निगेटिव्ह नही होता | म्युचुअल फंड से बँक FD से ज्यादा रिटर्न लेने कि उम्मीद पुरी हो सकती है | अगर हमे १ से ३ साल के लिये म्युचुअल फंड मे कम समय के लिये निवेश करना है , तो हमे Debt म्युचुअल फंड मे निवेश करना चाहिये | Debt म्युचुअल फंड मे रिटर्न ६ % से ९ % तक मिल सकता है | अगर हम १ साल या उससे कम टाइम के लिये निवेश करना चाहते है , तो हम लिक्विड फंड मे निवेश करना चाहिये | लिक्विड फंड बँक FD जैसा रिटर्न दे सकता है |
हम म्युचुअल फंड रिटर्न का उदाहरण देखते है |
अगर हम १ लाख रुपये म्युचुअल फंड मे ५ साल के लिये निवेश करते है | तो हमे एवरेज १२ % का रिटर्न लेके चले तो हमे १,७६ ,००० रुपये के आसपास रिटर्न मिल सकता है | 


बँक FD मे कितना रिटर्न मिलता है ?

बँक FD के लिये FD पर मिलने वाले गॅरंटी रिटर्न ये सबसे मजबूत पॉइंट है | रिटर्न का अमाउंट निवेश करते समय तय होता है | ज्यादातर बँक अलग अलग टाइम के लिये अलग अलग रिटर्न देते है | यानी कोई FD तीन महिने के लिये तो उसका ब्याज का रेट १२ महिने के FD का ब्याज का रेट कम होता है | लेकीन जो भी  इंटरेस्ट रेट निवेश करते समय निश्चित किया जाता है , वो निवेशको मिलता है | FD का इंटरेस्ट रेट बँक पर निर्धारित करता है | ज्यादातर भारत मे बँक इंटरेस्ट रेट ६ % से ८ % के बीच होता है | 

हम बँक FD रिटर्न का उदाहरण देखते है |

अगर हम १ लाख रुपये बँक FD मे ७ % ब्याज पर ५ साल ले लिये निवेश करते है , तो हमे आमतौर १,४०,००० /- रुपये के आसपास म्यॅचुरीटी मिल सकता है |


म्युचुअल फंड या बँक FD ( Fixed Deposit ) कौन अच्छा है ?

बँक FD अच्छा है , अगर आप रिक्स लेना नही चाहते और गॅरेंटेड रिटर्न चाहते है , तो आपको बँक FD निवेश करने का आपको सही हो सकती है | अगर आप कम समय के लिये निवेश करना चाहते हो और इमरजन्सी फंड के लिये रखना चाहते हो , तो बँक FD अच्छा विकल्प है |

म्युचुअल फंड अच्छा है , अगर आप थोडा रिक्स लेना चाहते हो और ज्यादा रिटर्न चाहते है तो म्युचुअल फंड निवेश करने का अच्छा विकल्प है | लॉंग टर्म मे म्युचुअल फंड आपको महगाई को मात करने का मौका देता है | अगर आप ज्यादा समय के लिये निवेश करना चाहते हो और रिटायरमेंट कि प्लॅनिंग करना है , तो म्युचुअल फंड अच्छा है |

म्युचुअल फंड या बँक FD ( Fixed Deposit ) मे निवेश करने का निर्णय आपके फायनान्शियल ध्येय पर निर्धारित करता है | 


निष्कर्ष – 

अगर आप कम रिक्स लेना चाहते और गॅरेंटेड रिटर्न चाहते है , तो आपको बँक FD निवेश करने का अच्छा विकल्प है | लेकीन अगर आप थोडा रिस्क और ज्यादा रिटर्न चाहते है , तो म्युचुअल फंड आपके के अच्छा है |आपकी इन्वेस्टमेंट धेय्य और रिस्क कितना ले सकते है , इस हिसाब आपको डिसिजन लेना चाहिये |अगर आप लॉंग टर्म निवेश कि प्लानिंग कर रहे हो , तो म्युचुअल फंड मे SIP करना अच्छा पर्याय है | 

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. म्युचुअल फंड बँक FD से अच्छा है क्या ?

हा , लॉंग टर्म मे म्युचुअल फंड बँक FD से अच्छा रिटर्न दे सकता है , लेकीन रिस्क भी होती है |

Q2. म्युचुअल फंड मे लॉस हो सकता है क्या ?

हा , म्युचुअल फंड शेअर मार्केट पर निर्धारित होता है | लेकीन debt फंड मे कम लॉस या लॉस नही होता |

Q3. बँक FD सुरक्षित इन्वेस्टमेंट है क्या ?

हा , बँक FD सुरक्षित इन्वेस्टमेंट मे से एक पर्याय है |

Q4. म्यूचुअल फंड में पैसा किस मे निवेश किया जाता है ?

म्यूचुअल फंड में पैसा सोना, बॉन्ड, शेअर जैसे अलग-अलग एसेट में निवेश किया जाता है |

Post a Comment

0 Comments