Recents in Beach

Stock Market Kaise Start Kare? (Beginner Guide in Hindi)

Share Market Kya hai aur kaise start kare
 
हर कोई अपने पैसो को बढाना चाहता है और ये भी चाहता है हमारा पैसा हमारे लिये काम करे | हमारी आर्थिक वृद्धी तेजी से बढाने के लिये , हमे थोडा तो रिस्क लेनी चाहिये | इसलिये हम शेअर मार्केट (Share Market ) सही पर्याय है | शेयर मार्केट में थोड़ी सी जानकारी और रुचि के साथ निवेश करने से न केवल आपका ज्ञान बढ़ता है बल्कि इससे वित्तीय लाभ भी मिलते हैं। जब इतने सारे लोग शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं, तो क्या हमें तटस्थ रहना चाहिए? क्या हमें शेयर मार्केट से पैसा नहीं कमाना चाहिए? इस सवाल का जवाब है, हमें भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहिए, लेकिन इसके लिए हमें पहले इसे समझना होगा। शेयर मार्केट में निवेश और तेजी से बदलती दुनिया को समझने के लिए, हमें शेयर मार्केट का लगातार अध्ययन करने की आवश्यकता है।

शेअर मार्केट क्या है ?

शेअर मार्केट ( Share Market ) वो जगह है , जहा पब्लिक लिस्टेड कंपनी के शेअर कि ट्रेडिंग होती है | जिन कंपनियों के शेअर्स (Shares ) की , शेअर मार्केट में कारोबार होता हैं, उन्हें लिस्टेड कंपनी कहा जाता है।
कंपनी निवेशकों के पैसे का इस्तेमाल पूंजी जुटाने के लिए करती है और बदले में उन्हें कंपनी के शेअर प्रदान करती है।इस तरह कंपनी के शेयर सार्वजनिक कर दिए जाते हैं, इसलिए अन्य लोग भी इन शेअरों को खरीद सकते हैं और उस कंपनी में आंशिक मालकाना का दावा कर सकते हैं।शेअर मार्केट में निवेशक शेयर, बॉन्ड, डेरिवेटिव आदि जैसे विभिन्न वित्तीय साधनों का व्यापार करते हैं। शेयर मार्केट इन लेन-देन में मध्यस्थ की भूमिका निभाता है।

शेअर मार्केट कैसे काम करता है ? 

  • शेअर मार्केट में हिस्सा लेने वाली कंपनियाँ, ब्रोकर, ट्रेडर और दूसरे इन्वेस्टर स्टॉक एक्सचेंज के ज़रिए शेअर या स्टॉक खरीदते या बेचते हैं।
  • शेअर मार्केट में पहिले बार मतलब प्राथमिक मार्केट मे आने वाली कंपनी IPO के ज़रिए इन्वेस्टर के लिए अपने शेयर खरीदने के लिए खोलती है। ये कंपनियाँ IPO के ज़रिए अपने शेयर बेचकर कैपिटल जुटाती हैं और इस कैपिटल का इस्तेमाल बिज़नेस को बढ़ाने के लिए करती हैं। ये शेयर सेकेंडरी मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं। जो लोग ऐसी कंपनियों के शेयर खरीदते हैं, वे उन कंपनियों के कुछ हिस्से के मालिक बन जाते हैं।
  • शेअर खरीदने और बेचने के लेन-देन को 'ट्रेडिंग' कहते हैं। जब ये खरीद या बिक्री के लेन-देन होते हैं, तो शेअर की कीमत भी बदल जाती है। शेअर की कीमत शेअर की डिमांड बढ़ने या घटने पर निर्भर होती है। जैसे-जैसे शेअरों की डिमांड बढ़ती है, ज़्यादा खरीदने कि ऑर्डर मिलते हैं, जिससे शेअरों की कीमत बढ़ जाती है।
  • कंपनी ने कमाया गया प्रॉफ़िट शेअरहोल्डर को डिविडेंड के तौर पर बांटा जाता है।
  • अगर कंपनी का प्रॉफ़िट और बिज़नेस अच्छा बढ़ता रहता है, तो लोगों द्वारा खरीदे गए शेअर्स की कीमत बढ़ती है और शेअर्स की डिमांड और बढ़ती है।
  • कंपनी की तरक्की के साथ शेयर्स की कीमतें बढ़ती हैं और इसके उलट, गिरावट के कारण कीमतें घटती हैं।

शेअर मार्केट मे निवेश करने के फायदे 

शेयर मार्केट में निवेश करने के कई फायदे हैं, खासकर अगर हम समझदारी और लंबी अवधि की सोच के साथ निवेश करें।

  • बेहतर रिटर्न की संभावना

     लंबे समय में शेयर मार्केट बँक के FD, RD या सेविंग अकाउंट से ज़्यादा रिटर्न देता है। अच्छी कंपनियों के शेअर हमारी आर्थिक संपत्ती बढाने में मदद करते हैं। जैसे कि , आयटी कंपनी के इन्फोसिस , विप्रो कंपनी के शेअर्स और टाटा कंपनी के शेअर्स . 

  • महंगाई से बचाव

     महंगाई के कारण पैसों की कीमत घटती है। लंबे समय के लिये शेअरों में निवेश करने से हमारा पैसा बढता है , इससे महागाई पर मात करने मे मदत होती है |

  •  बिज़नेस में हिस्सेदारी

   बडी कंपनीयो के शेअर खरीदने का मतलब है , कि हम उस कंपनी का छोटे के हिस्से का मालिक बनना है । आप जिस कंपनी मे निवेश करते हो , वो कंपनी जितना अच्छा काम करेगी, आपको उतना फायदा आपको हो सकता है।

  •  लिक्विडिटी

   हम जरूरत पड़ने पर अपने शेअर आसानी से बेच सकते हैं और पैसा जल्दी मिल जाता है |

  • डिविडेंड से इनकम

    डिविडेंड देने वाली कंपनी के शेयर खरीदने के बाद हम उस कंपनी के मालिक बन जाते हैं। कंपनी को जो प्रॉफ़िट होता है, उसे डिविडेंड के रूप में शेयरहोल्डर्स में बांटा जाता है। अगर हम ऐसी कंपनी के शेअर में निवेश करते हैं, तो हमें डिविडेंड मिलता है। शेअर की कीमत बढ़ने से हमें प्रॉफ़िट मिलता है और उसके साथ ही हमें डिविडेंड भी मिलता है।

Advantage of Share Market


शेअर मार्केट मे निवेश करने के लिये क्या चाहिये ? 

  •          पॅन कार्ड (PAN Card)
  •          आधार कार्ड (Aaddhar Card )
  •          बँक खाता ( Bank Account )
  •          डीमॅट अकाऊंट ( Demat Account )
  •          ट्रेडिंग अकाऊंट ( Trading Account )
  •          मोबाईल नंबर और ई मेल आयडी ( Mobile Number and Email ID )

टीप – डीमॅट और ट्रेडिंग अकाऊंट Zerodha , Groww , Angel one , Upstox जैसे ब्रोकर खोल देते

  डीमॅट अकाऊंट क्या है ?

     पहले शेअर सर्टिफिकेट कागज़ के रूप में होते थे | इसलिये शेअर सर्टिफिकेट खराब होने ,खोने का और चोरी हो सकते थे | शेअर सर्टिफिकेट का डूप्लीकेट करके उसका दुरुपयोग भी होता था | डीमॅट एक ऐसा अकाउंट है जिसमें शेयर, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, ETF  आदि कागज़ की जगह डिजिटल फॉर्म में  रखे जाते हैं। डिमैट अकाउंट ने सब कुछ ऑनलाइन और सुरक्षित बना दिया।

    डीमॅट अकाऊंट का उपयोग शेअर खरीदने और बेचने के लिए , निवेशको के निवेश को एक जगह डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रखने के लिए और शेअर का लाभांश, बोनस शेअर , शेअर्स स्प्लिट जैसी चीज़ें ऑटोमैटिक निवेशको मिलने के लिए किया जाता है |

    हम डीमॅट अकाऊंट बँक या बडे ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म पर, जैसे Zerodha ,Groww ,Upstox ,Angel One,ICICI Direct , Aditya Birla Group,  Sharekhan  आदि खोल सकते है | 

ट्रेडिंग अकाऊंट क्या है ? 

    ट्रेडिंग अकाउंट वह खाता होता है ,  जिसके ज़रिए हम शेअर मार्केट में शेअरो की खरीद या बिक्री (buy & sell)  कर सकते हैं। शेयर खरीदना- बेचना , म्यूचुअल फंड, ETF, future and Option (डेरिवेटिव्स) में ट्रेड करना , यह सब काम ट्रेडिंग अकाउंट के जरीये होता है |

    हम ट्रेडिंग ऐप तथा वेबसाइट पर शेअर की खरीद या बिक्री कि ऑर्डर डालते हैं | यह ऑर्डर स्टॉक एक्सचेंज याने कि NSE/BSE ( भारतीय स्टॉक एक्सचेंज ) तक जाता है |खरीदने पर शेअर हमारे डीमॅट अकाऊंट में आते हैं और बेचने पर पैसे हमारे डीमॅट अकाऊंट तथा बैंक अकाउंट में आते हैं | ऐसे ट्रेडिंग अकाउंट काम करता है |

    Zerodha ,Upstox, Groww, Angel One, ICICI Direct यह ब्रोकर हमे डीमॅट अकाऊंट के साथ ट्रेडिंग अकाउंट भी provide करते है |

अच्छा डीमॅट अकाऊंट कैसे ढूढे ?

हमे निवेश करने के लिये एक अच्छा डीमॅट अकाऊंट ढूढने के लीये निचे दे गयी factors बहुत जरुरी है |

  • चार्जेस ( Charges )  -

    हम जिस भी ब्रोकर और बँक मे डीमॅट अकाऊंट खोलते है , उसकी खाता खोलने कि फीस (Account Opening Charges ) मुफ्त या दुसरे ब्रोकर से कम हो | डीमॅट अकाऊंट कि AMC (Annual Maintaince Charges ) जो सालाना तथा चार महिने मे आती है , वो फीस कम हो | हम जब शेयर खरीदते या बेचते है , तो उसका हमे ब्रोकरेज चार्जेस लगता है , ये भी कम होना चाहिये | DP Charges , Call and trade आदी जैसे गुप्त चार्जेस नही होने चाहिये |

  • सेबी और NSE /BSE  रजिस्टर्रड –

  हम निवेश करने के लिये जिस ब्रोकर के पास डीमॅट अकाऊंट खोलने वाले है , वो ब्रोकर सेबी और NSE और BSE इस भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर रजिस्टर्रड होना जरुरी है |

  • App और platform उपयोगिता –

  जिस ब्रोकर के पास हम डीमॅट अकाऊंट खोलने वाले है , उसका App होता है | वो App चलने मे Smooth होना चाहिये | App और platform पर मार्केट के चार्ट , रिपोर्ट और हम जब शेअर कि खरेदी – बिक्री कि ऑडेर डालते है , वो आसान होना चाहिये | 

शेअर मार्केट मे निवेश करने कि प्रक्रिया

  • प्रक्रिया १ – हमने चुने हुये ब्रोकर के पास डीमॅट और ट्रेडिंग अकाऊंट खोलने के बाद उसकी Application तथा platform ओपन करे |
  • प्रक्रिया २ – ब्रोकर कि Application तथा platform ओपन करने के बाद KYC कि पूर्तता करे | जैसे कि , Pan कार्ड और आधार कार्ड कि इन्फोर्मशन भरे |
  • प्रक्रिया ३ – इन्फोर्मशन भरने के बाद अपनी बँक डीटेल्स भरे और अपनी बँक लिंक करे |
  • प्रक्रिया ४ – KYC करने के बाद और बँक लिंक करने के बाद कूछ दिन मे अकाउंट ओपन होता है | उसके बाद हमे लिंक किये बँक से फंड / पैसा डालना होता है |
  • प्रक्रिया ५  – डीमॅट अकाऊंट मे पैसे डालने के बाद हम मार्केट टाइम मे stock को सिलेक्ट करके उसको खरीद सकते है |
  • प्रक्रिया ६  – खरीदे हुए stocks हमे पोर्टफ़ोलिओ मे दिखाई देंगे | हमे जब चाहिये ये Stocks बेच सकते है | ज्यादातर हमे प्रॉफिट होने के बाद बेचना चाहिये | 

Beginners को कोन से stocks मे निवेश करना चाहिये ?

  • लार्ज कॅपिटल स्टॉक

        बड़ी कंपनियाँ दूसरी कंपनियों के मुकाबले मार्केट के उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से झेल सकती हैं। इससे हमे मार्केट गिरने बाद के कम नुकसान होता है | लार्ज कॅपिटल स्टॉक मे निवेश करने से हमे डिविडेंड मिल सकता है।

  • ब्लू चिप (Bluechip) कंपनी

  ब्लू चिप कंपनियाँ अक्सर समय के साथ अधिक स्थिर और भरोसेमंद रिटर्न देती हैं।नका कारोबार मजबूत होता है, जिससे बाजार में गिरावट के दौरान नुकसान कम रहता है | कई ब्लू चिप कंपनियाँ नियमित रूप से डिविडेंड देती हैं | 

शेअर बाजार मे निवेश कितने पैसो से शुरू कर सकते है ?

   शेअर बाजार मे निवेश करने के लिये कोई फिक्सड राशी नही होती | यह इस बात पर निर्भर करता है , कि हम कीस तरह कि निवेश करना चाहते है | जैसे कि , सीधे स्टॉक मे निवेश करने के लिये उस स्टॉक कि कीमत कितनी है , उस पे निर्भर है |

   उदाहरण – हम जिस कंपनी के स्टॉक मे निवेश करना चाहते है , उसकी कीमत १०० रुपये है | हमे एक स्टॉक चाहिये , तो हम १०० रुपये निवेश करते है | वैसे हि , म्युचुअल फंड मे हम 500 से SIP स्टार्ट कर सकते है | 

शेअर मार्केट सिखने के स्त्रोत (ShareMarket Learning Resources)

शेअर बाजार मे निवेश करने से पहले हमेशा अध्ययन करना चाहिये | इसलिये शेअर मार्केट का अध्ययन करने के तरीके निम्नलिखित है |

  1. पब्लिक जानकारी जो एक लिस्टेड कंपनी अपने इन्वेस्टर्स को देती है -

   कंपनी की वेबसाइट पर इन्वेस्टर्स को मौजूद जानकारी , जैसे कि , एनुअल रिपोर्ट्स, इन्वेस्टर्स के लिए प्रेजेंटेशन्स, क्वार्टरली रिजल्ट्स, एनालिस्ट्स के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल्स, ट्रांसक्रिप्ट्स आदी प्रदान करती है |
   

   २.किताबे -

The Intelligent Investor (हिंदी अनुवाद) – Benjamin Graham

Rich Dad Poor Dad (हिंदी अनुवाद) – Robert Kiyosaki

 Share Market Guide (शेयर मार्केट गाइड)

३.युटयूब चॅनेल –

   CA Rachana Ranade
  Pranjal Kamra (Finology)

 ४.न्यूज पेपर –

 The Economic Times

 Financial Express

The Mint

 ५.वेबसाईट –

·                                 Moneycontrol.com

·                   Screener.in  यह वेबसाईट शेअर मार्केट सिखने मे मदतगार है |

टीप - ऊपर दिए गए सभी  स्रोत उदाहरण के तौर पर दिए गए हैं।

निष्कर्ष -  

    हम केवल कल या निकट भविष्य के बारे में सोचते हैं। इसके बजाय, हमें शेअर बाजार में निवेश को दीर्घकालिक निवेश के रूप में देखना चाहिए। सही शेयरों में निवेश करने से निश्चित रूप से लंबे समय में धन का सृजन होता है।यदि आप लगन और लंबे समय तक सही शेयरों में निवेश करते हैं, तो आप निश्चित रूप से अच्छा पैसा कमा सकते हैं।शेअर बाजार में थोड़ी सी जानकारी और रुचि के साथ निवेश करने से न केवल आपका ज्ञान बढ़ता है बल्कि इससे वित्तीय लाभ भी मिलते हैं।शेअर बाजार में निवेश और तेजी से बदलती दुनिया को समझने के लिए, हमें शेयर बाजार का लगातार अध्ययन करने की आवश्यकता है।

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. शेअर मार्केट क्या है ?

शेअर मार्केट ( Share Market ) वो जगह है , जहा पब्लिक लिस्टेड कंपनी के शेअर कि ट्रेडिंग होती है | जिन कंपनियों के शेअर्स (Shares ) की , शेअर मार्केट में कारोबार होता हैं, उन्हें लिस्टेड कंपनी कहा जाता है।

Q2. शेअर मार्केट मे निवेश करने के फायदे क्या है ?

बेहतर रिटर्न की संभावना , महंगाई से बचाव, बिज़नेस में हिस्सेदारी, लिक्विडिटी ,डिविडेंड से इनकम यह फायदे शेअर मार्केट से होते है |

Q3. शेअर मार्केट मे निवेश करने के लिये क्या चाहिये ?

पॅन कार्ड ,आधार कार्ड, बँक खाता ,डीमॅट अकाऊंट ,ट्रेडिंग अकाऊंट , मोबाईल नंबर और ई मेल आयडी यह शेअर मार्केट मे निवेश करने के लगता है |

Q4. शेअर बाजार मे निवेश कितने पैसो से शुरू कर सकते है ?

शेअर बाजार मे निवेश करने के लिये कोई फिक्सड राशी नही होती | शेअर कि कीमत पर निवेश राशी निर्भर होती है |

Q5. Beginners को कोन से स्टॉक मे निवेश करना चाहिये ?

लार्ज कॅपिटल स्टॉक और ब्लू चिप (Blue‑chip) कंपनी के स्टॉक मे निवेश करना चाहिये |

Post a Comment

0 Comments