Recents in Beach

क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करें? | Smart Use Tips, Benefits & Mistakes in Hindi

credit card ka sahi istemal kaise kare hindi

 

आजकल क्रेडीट कार्ड को खाना , कपडा , घर ,पढाई और मोबाईल कि तरह  ज्यादा जरुरी माना जाता है |हमे जो चीज पसंद आती है , उसे खरीदने को हमारे पास जब पैसा नही होता , लेकीन  उस चीज को खरीदने मे हमे क्रेडीट कार्ड मदतगार  रहता है |चाहे आपके बँक मे पैसे हो या नही , आप क्रेडीट कार्ड   इस्तेमाल करके अपनी पसंद की चीजे आसानी से खरीद सकते है |  क्रेडीट कार्ड के लुभावने ऑफर से हमारा मन अनजाने मे उनकी तरफ खीचा चला जाता है |

आज के समय मे क्रेडीट कार्ड एक बहुत उपयोगी फायनानशिअल साधन बन चुका है |क्रेडीट कार्ड का इस्तेमाल करते समय सावधान रहना भी जरुरी है |अगर आप अपने क्रेडीट कार्ड का स्मार्ट और जिम्मेदारी से उपयोग नही करते , तो आप कर्ज के जाल मे भी फंस सकते है |इस ब्लॉग मे हम आपको बताएगे , कि क्रेडीट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करे , ताकी आप फ़ायदे मे रहे और क्रेडीट कार्ड से होने वे नुकसान से बच सके |

क्रेडीट कार्ड क्या होता है ?

 क्रेडीट कार्ड बिलकुल ATM कार्ड जैसे दिखता है | लेकीन इसका सिस्टम अलग तरह से काम करता है |क्रेडीट कार्ड एक ऐसा कार्ड होता है , जिससे आप बँक से उधार लेकर खरीददारी करते और बाद मे उसे चुका देते है |आसान शब्दो मे कहे , तो पहले क्रेडीट कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदारी करे , और बाद मे उसका भुगतान करे |

उदाहरण - मानलीजिये , आपने  १० हजार का मोबाईल खरीदना है और उसका भुगतान आप डेबिट कार्ड से करते है , तो तुरंत के तुरंत आपके बँक खाते से पैसे कट जाते है |लेकिन अगर आप यही १० हजार भुगतान क्रेडीट कार्ड से कर दिया , तो वहा पे अकाउंट मे पैसे हो या ना हो आपके  अकाउंट से एक भी रुपया नही कटेगा|आपने १० हजार का मोबाईल लिया है , उसका भुगतान आपको ५० दिन बाद करना रहेगा या EMI लगाकर करना लगेगा |

क्रेडीट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करे ?

क्रेडीट कार्ड के सही इस्तेमाल का हर पहलू को आसान भाषा मे समझेंगे |

. क्रेडीट लिमिट को समझे और कंट्रोल मे रखे |

जब आपको बँक क्रेडीट कार्ड देती है  तब बँक आपको अधिकतम रक्कम तक खर्च करने कि मर्यादा देती है , उसे क्रेडीट लिमिट कहते है | बँक आपको क्रेडीट कार्ड कि लिमिट आपके इनकम और क्रेडीट हिस्ट्री के आधार पर देती है | क्रेडीट लिमिट को समझना और कंट्रोल मे रखना बहुत जरुरी है , क्योंकी यह आपकी फायनान्शीअल सेहत और भविष्य कि उधारी पर असर डालती है | आपको अपनी कार्ड कि लिमिट का पुरा उपयोग नही करना चाहिये |आप अपनी लिमिट के ३० % से कम ही उपयोग करे |इससे आपका क्रेडीट स्कोर (Credit Score ) अच्छा रहता है और आप कभी कर्ज मे नही जाते |

एक उदाहरण से समझीए |मानलीजिये , आपकी क्रेडीट लिमिट ५० हज्जार  रुपये है |अगर आप हर महिने ४५ हज्जार खर्च कर देते है और सिर्फ आप ५ हज्जार या इससे कम भुगतान करते है , तो आपका उर्वरित राशी बढ जायेगी और उस पर ब्याज भी लगेगा |वही , अगर आप १० से १५ हज्जार तक खर्च कर देते है और हर महिने का पुरा बिल चुका देते है , तो आपका क्रेडीट स्कोर अच्छा रहेगा |

. बिल हमेशा समय पर भरे

क्रेडीट कार्ड का बिल हमेशा समय पर और पुरा भरना जरुरी होता है| अगर आप क्रेडीट कार्ड का भुगतान समय पर नही करते , तो उसका असर आपके वित्तीय स्थिती और भविष्य कि क्रेडीट क्षमता पर पडता है |जब भी आप क्रेडीट कार्ड का इस्तेमाल करते है , तो बँक आपको उधार देती है | इसका हर महिने बिल बनता है , जिसमे महिने मे कि गये खर्चे शामिल होते है | यह बिल भरने के लिये ड्यू देट दी जाती है | अगर आप उस ड्यू डेट तक बिल का भुगतान करते है , तो आपको कोई ब्याज नही लगता |लेकीन आप आधा बिल भरते है या बिल ही नही भरते ,तो आपको ब्याज देना पडता है |अगर आप क्रेडीट कार्ड का बिल ड्यू देट तक नही भरते , तो आपका CIBIL SCORE भी कम हो सकता है |

एक उदाहरण से समझिए |मान लीजिये आपने महीने भर मे १५००० /-रुपये तक खर्च किये और आपका बिल कि ड्यू देट  १५ तारीख तक है |अगर आप १५ तारीख तक या अंदर क्रेडीट कार्ड का बिल भरते है , तो आपको कोई ज्यादा चार्जेस या ब्याज नही देना पडता | लेकीन आपने उस महिने का बिल नही भरा या आधा ५००० /- रुपये तक भरा , तो आपको १०००० /-  रुपये पर ब्याज देना पडेगा | इससे आपकी क्रेडीट हिस्ट्री खराब होती है |

. न्यूनतम भुगतान का जाल ( Minimum Payment Trap )

जब भी आपका क्रेडीट कार्ड का बिल आता है , उसमे दो राशी दिखती है | एक - Total Due यानी पुरा भुगतान और दुसरा - Minimum Due यानी  न्यूनतम भुगतान मतलब बिल के कुल राशी का छोटासा हिस्सा होता है , जो ५ % या उससे कम होता है |यह न्यूनतम भुगतान अगर आप भरते है , तो आपको बिल के बाकी रक्कम पर भारी मात्रा मे ब्याज देना पड सकता है |

मानलीजिए , आपने महिने भर मे  २० हज्जार रुपये तक क्रेडीट कार्ड का बिल आया |उसमे न्यूनतम भुगतान ( Minimum Payment ) लगभग २००० रुपये तक होगा |अगर आप सिर्फ २००० रुपये भरते है , तो बाकी १८ हज्जार रुपये पर बँक सालाना ३० % से ४० % तक भारी ब्याज लगाना शुरू कर देती है | इसका मतलब आप कर्ज के जाल मे डूब सकते हो |इससे बचने के लिये आपको क्रेडीट कार्ड का पुरा भुगतान करना जरुरी है |

. क्रेडीट कार्ड से नकद ( Cash ) निकालने से बचे |

अगर आपकोअचानक पैसो कि जरुरत होती है  और आपके बचत खाते मे जरुरत से कम राशी होती है , तब आप क्रेडीट कार्ड का इस्तेमाल करके ATM तथा UPI से पैसे निकालते है |यह बिलकुल गलत है |  क्रेडीट कार्ड से  नकद ( Cash ) निकालना सबसे महंगा पर्याय होता है , क्योकी इसमे नकद ( Cash ) निकालने पर तुरंत ब्याज लगता है | इसलिये हमेशा यही कोशिश करनी चाहिये कि ,  क्रेडीट कार्ड से नकद ( Cash )नही निकालनी चाहिये |

मान लो आपको अचानक आपको ५०००० रुपये कि जरुरत पडती है और आपके बचत खाते मे २०००० रुपये ही है | तो आप क्रेडीट कार्ड का इस्तेमाल करके ३००००/- रुपये   नकद ( Cash ) निकालते है | तो आपको उस राशी पर तुरंत ब्याज लगता है | इसलिये आपको उस समय रीश्तेदार या दोस्तो से पैसे उधार लेना चाहिये |

. EMI का पर्याय सोच समझकर चुने |

बढी खरेदारी के लिये EMI अच्छा पर्याय हो सकता है | लेकीन , जब भी आप क्रेडीट कार्ड से बढी खरेदारी  करके उस पर EMI का पर्याय चुनते है , तो आपको उस समय जल्दबाजी नही करनी चाहिये | EMI चुनते समय उसकी अवधी भी ध्यान मे रखनी चाहिये |कई बार बँक No Cost EMI ऑफर करते है , लेकीन उसमे छुपे हुये चार्जेस हो सकते है | इसलिये ऑफर कि पुरी शर्ते ध्यान से पढाना जरुरी है |

.ज्यादा क्रेडीट कार्ड लेने से बचे |

अगर आपके पास एक से ज्यादा क्रेडीट कार्ड होते है , तो आपको उनको संभालना कठीण हो जाता है | हर कार्ड कि बिलिंग तारीख , लिमिट और भुगतान अलग अलग रहता है , तो इसमे कई बार क्न्फूयुज होना पडता है और इसमे एक कार्ड का बिल भरना भूल जाते है | इसका असर आपके क्रेडीट स्कोर पर पडता है |ज्यादा क्रेडीट कार्ड लेने पर उन कार्ड के चार्जेस , सालाना फी भी देनी होती है इससे आपकी वित्तीय प्लॅनिंग बिघड सकती है |

. फ्रॉर्ड से बचाव करे |

क्रेडीट कार्ड का इस्तेमाल करते समय थोडी सि लापरवाही होने पर आप फ्रॉर्ड के शिकार हो सकते है |इसलिये सबसे जरुरी है , कि जब भी आप क्रेडीट कार्ड का इस्तेमाल करते है , तो आपको कार्ड कि जानकारी को हमेशा गोपनीय रखना चाहिये | कभी भी अपना कार्ड नंबर , CVV या OTP किसी के साथ शेअर नही करना चाहिये |ऑनलाईन खरेदी करते समय केवळ सुरक्षित और भरोसेमंद वेबसाईट का इस्तेमाल करे |समय समय पर कार्ड का पीन बदलते रहना जरुरी है |इससे कार्ड कि सुरक्षा मजबूत रहती है |

निष्कर्ष (Conclusion ) - 

आज के समय मे क्रेडीट कार्ड एक बेहद उपयोगी  वित्तीय साधन बन चुका है , जो हमारी जरुरतो को तुरंत पूरा करने मे मदद करता है |लेकीन इसका सही फायदा तभी मिलता है , जब हम इसका इस्तेमाल समझदारी और अनुशासन के साथ करे | अगर आप अपनी क्रेडीट लिमिट को नियंत्रित रखते है , न्यूनतम भुगतान के जाल से बचते है , तो क्रेडीट कार्ड आपके के लिये एक फायदेमंद साधन साबित हो सकता  है | वही लापरवाही , देर से भुगतान और ज्यादा खर्च आपको कर्ज के जाल मे फंसा सकते है | इसलिये हमेशा याद रखे , क्रेडीट कार्ड सुविधा जरूर है , लेकीन जिम्मेदारी के साथ |सही उपयोग से आप न सिर्फ अपने खर्चो को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते है , बल्की अपना क्रेडीट स्कोर भी मजबूत कर सकते है और भविष्य मे बेहतर वित्तीय अवसरो का लाभ ले सकते है


Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. क्रेडिट कार्ड क्या होता है?

क्रेडिट कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जिससे आप बैंक से उधार लेकर खरीदारी करते हैं और बाद में तय समय पर उसका भुगतान करते हैं।

Q2. क्रेडिट कार्ड का बिल कब भरना चाहिए?

आपको हमेशा ड्यू डेट से पहले पूरा बिल भरना चाहिए, ताकि कोई ब्याज या पेनल्टी न लगे।

Q3.क्या सिर्फ Minimum Payment भरना सही है?

नहीं, Minimum Payment भरना सही नहीं है। इससे बाकी रकम पर भारी ब्याज लगता है और आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं।

Q4.क्रेडिट कार्ड से Cash निकालना चाहिए या नहीं?

नहीं, क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना महंगा पड़ता है, क्योंकि इस पर तुरंत ब्याज लगने लगता है।

Q5.अच्छा Credit Score कैसे बनाए रखें?

समय पर बिल भुगतान करें, कम खर्च करें (30% से कम उपयोग), और किसी भी भुगतान में देरी न करें।

Q6.एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखना सही है क्या?

जरूरत से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने से मैनेज करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए सीमित कार्ड ही रखें।

Q7.No Cost EMI क्या सच में फ्री होती है?

हर बार नहीं। कई बार इसमें छिपे हुए चार्जेस होते हैं, इसलिए शर्तें ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

Q8.अगर क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं भरा तो क्या होगा?

आपको लेट फीस और ब्याज देना पड़ेगा, साथ ही आपका CIBIL Score भी खराब हो सकता है।

Q9. क्रेडिट कार्ड सुरक्षित कैसे रखें?

अपना OTP, CVV और कार्ड नंबर किसी के साथ शेयर न करें और केवल सुरक्षित वेबसाइट पर ही इस्तेमाल करें।

Q10.क्या क्रेडिट कार्ड फायदेमंद है?

हाँ, अगर आप इसका सही और जिम्मेदारी से उपयोग करते हैं, तो यह बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments